Saturday, September 4, 2010

साहित्य-थिएटर

गिद्ध ने गुहार लगाई,
‘वे मुझे नोंच-नोंचकर खा रहे हैं’
बंदर ने बताया,
‘नकल करना बहुत बुरी बात है’
साँप ने सरगोशी की,
‘लगता है मेरी आस्तीन में कोई छुपा है’
शेर ने शिकायत की,
‘आखि़र कब तक मेरा हक़ मुझे नहीं मिलेगा’
गीदड़ ने ‘गायडेंस’ दी,
‘जो डर गया समझो मर गया’
लोमड़ी लाल-पीली होने लगी,
‘हद दर्जे के लालची हो’
कछुआ कुनमुनाया,
‘अब और आलस्य ठीक नहीं’
खरगोश खाट के नीचे से बोला,
‘हिम्मत है तो आजा सामने’
घुसपैठिया घुन्नाया,
‘मैं अपने घर पर किसी को ग़ैर-क़ानूनी कब्ज़ा
हरग़िज़ नहीं करने दूंगा’

साहित्य ने सबको सुना, समोया, देखा, झेला,
कहा

यहाँ तक कि बका

और हंसते-हंसते उसकी आँख से
आंसू निकल पड़े

अपने-अपने सुरक्षित स्वर्गों में बैठे
साहित्य के देवताओं ने घोषणा की,
‘ये तो ख़ुशी के आंसू हैं’

-संजय ग्रोवर


रचना तिथि: 30-07-1994


(तकरीबन सोलह साल पहले लिखी इस कविता को बचकाना मानकर एक तरफ़ फ़ेंक रखा था। आज सोचा दोस्तों के सामने रखने में हर्ज़ भी क्या है !)

37 comments:

  1. sundar prasturi

    aabhar..
    yogendra kumar purohit
    M.F.a.
    BIKANER,INDIA

    ReplyDelete
  2. सुन्दर और विचार युक्त रचना के लिए बधाई.

    ReplyDelete
  3. आपकी कविता बहुत अच्छी लगी.....

    ReplyDelete
  4. गहरी सी लगती बात...
    बेहतर...

    ReplyDelete
  5. कमाल की कविता है संजय भाई....

    ReplyDelete
  6. यह रचना व्यंग्य नहीं, व्यंग्य की पीड़ा है। पीड़ा मन में ज़ल्दी धंसती है।

    फ़ुरसत में .. कुल्हड़ की चाय, “मनोज” पर, ... आमंत्रित हैं!

    ReplyDelete
  7. वाह जनाब, इक प्रकार से आपने अपने स्टाइल से पंचतन्त्र की सी कथा में कविता वोह भी नेगेटव को पोसिटिव बनाते हुवे लिखी है .बात नए अंदाज़ में कही गयी इस लिए रोचक लगी.
    गिद्ध ने गुहार लगाई,
    ‘वे मुझे नोंच-नोंचकर खा रहे हैं’-- साब ,अपरोक्ष रूप में ओक्सितोक्सिन के ज़हर से मेरे प्रदेश के तो सारे गिद्ध मारे जा चुके हैं .

    ReplyDelete
  8. व्यंग्य लिखता हूँ इसलिए व्यंग्य दिखता है .
    एकदम चोखी कविता
    एक अच्छे ब्लॉग से जुड़ा हूँ.

    ReplyDelete
  9. ....और यही सब कुछ साहित्य के भीतर भी ज्यों का त्यों हुआ...!

    ReplyDelete
  10. लाजवाब व्यंग. बचपन का पढ़ा कुछ याद आ गया.
    "बहरा बोला साफ़ सुनाई दे रहा
    डाकू दल दल का शोर
    डाकू दल दल का शोर!!!
    कसम अंधे ने खाई
    वो देखो बारह डाकू
    पड़ रहे दिखाई
    लूला बोला
    दो दो हाथ दिखाएँ
    लंगड़ा बोला भाग चलो
    वरना मर जाये .."

    ReplyDelete
  11. ....बहुत सार्थक प्रस्तुति
    शिक्षक दिवस की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  12. sanjay ji
    bahut majedaar blo hai. jhoot pahan kar achhe lagte ho kya khoob hai. badhai.

    sharad joshi a par neye dhang se likah hai.

    -mmsaral

    (VIA EMAIL)

    ReplyDelete
  13. वाह-वा! मज़ा आया.

    ReplyDelete
  14. ये साहित्य भी अच्छी दशा को प्राप्त हुआ है.

    ReplyDelete
  15. बहुत बढ़िया भाई......

    ReplyDelete
  16. Bahut acha laga ye vyagya..bahut2 badhai

    ReplyDelete
  17. Bahut sundar vayangya laga..bahut2 badhai...

    ReplyDelete
  18. Ek nayi duniya dekhi yahaan...

    ReplyDelete
  19. bahoot hi sunder vyang hai sahotya ki gotbandi par...

    very nice------------

    ReplyDelete
  20. bahoot hi sunder vyang hai sahotya ki gotbandi par...

    very nice------------

    ReplyDelete
  21. bahoot hi sunder vyang hai sahotya ki gotbandi par...

    very nice------------

    ReplyDelete
  22. bahoot hi sunder vyang hai sahotya ki gotbandi par...

    very nice------------

    ReplyDelete
  23. bahoot hi gahri chot hai sahitya ke gutbazi par......

    ReplyDelete
  24. संजय ग्रोवर जी

    कमाल की रचना लिखी है …
    बधाई शब्द पर्याप्त नहीं है इस बार …

    अपने-अपने सुरक्षित स्वर्गों में बैठे
    साहित्य के देवताओं ने घोषणा की,
    ‘ये तो ख़ुशी के आंसू हैं’


    वाकई क्या लिखा है …

    ऊऽऽऽय्य्य्याऽऽह !

    - राजेन्द्र स्वर्णकार

    ReplyDelete
  25. bahut hi badhiya...ye to wine ki us botal ki tarah hai jo barso pahale aapne fek diya par wakt ke sath iska swad badhata gaya...

    ReplyDelete
  26. अपने-अपने सुरक्षित स्वर्गों में बैठे
    साहित्य के देवताओं ने घोषणा की,
    ‘ये तो ख़ुशी के आंसू हैं’

    ReplyDelete
  27. Sanjay jee, badi shandaar aapki advisory hai........jo bade pyare pyare advise de rahi hai...

    bahut khhubsurat..:)

    ReplyDelete
  28. बहुत अच्छी....लाजवाब....मज़ा आया

    ReplyDelete
  29. आपकी हर प्रस्तुति की तरह अच्छी रचना।

    ReplyDelete
  30. bahut achha tanz kiya hai aapne aaj ki vyavstha par

    ReplyDelete
  31. बहुत अच्छी , प्रभावशाली अभिव्यक्ति .विसंगतियों को जोड़ कर जो सर्जन किया वह अभिनव तथा प्रशंशनीय है.
    radheshyam saoo

    ReplyDelete
  32. करारा व्यंग्य है ! बधाई !


    -Rekha Maitra


    (VIA EMAIL)

    ReplyDelete

कहने को बहुत कुछ था अगर कहने पे आते....

ट्विटर पर ताज़ा टर्र-टर्र

देयर वॉज़ अ स्टोर रुम या कि दरवाज़ा-ए-स्टोर रुम....