ग़ज़लें
1.
मोहरा, अफवाहें फैला कर
बात करे क्या आँख मिला कर
औरत को माँ-बहिन कहेगा
लेकिन, थोड़ा आँख दबाकर
पर्वत को राई कर देगा
अपने तिल का ताड़ बना कर
वक्त है उसका, यारी कर ले
यार मेरे कुछ तो समझा कर
ख़ुदको ही कुछ समझ न आया
जब बाहर निकला समझा कर
(http://www.anubhuti-hindi.org/ में प्रकाशित)
2.
मेरी हंसी उड़ाओ बाबा
अपना दुःख बिसराओ बाबा
पहले मुझको समझ तो लो तुम
फिर समझाने आओ बाबा
मैं इक ज़िन्दा ताजमहल हूँ
आँखों में दिल लाओ बाबा
सच माफ़िक ना आता हो तो
अफ़वाहें फैलाओ बाबा
आग दूर तक फ़ैलानी है
दिल को और जलाओ बाबा
उपर वाला थक कर सोया
ज़ोर से मत चिल्लाओ बाबा
फिर आया ग़ज़लों का मौसम
फिर दिल की कह जाओ बाबा
(दैनिक ‘आज’ में प्रकाशित)
-संजय ग्रोवर
No east or west,mumbaikar or bihaari, hindu/muslim/sikh/christian /dalit/brahmin… for me.. what I believe in logic, rationality and humanity...own whatever the good, the logical, the rational and the human here and leave the rest.

दोनों बेहतरीन, संजय भाई.
ReplyDeletewaah dono hi rachnaayein lajawaab...
ReplyDeleteसुंदर और यथार्थपरक ग़ज़लें!
ReplyDeleteपर्वत को राई कर देगा
ReplyDeleteअपने तिल का ताड़ बना कर...sundar
bahut badhiya. badhai.
ReplyDeleteअन्दाज़ बहुत उम्दा ऒर दिलचस्प हॆ । बधाई ।
ReplyDeleteऔरत को माँ-बहिन कहेगा
ReplyDeleteलेकिन, थोड़ा आँख दबाकर...
बेहतर ग़ज़लें...
संजय भाई, बहुत अच्छी ग़ज़लें कही हैं। आपकी और पोस्ट भी कभी समय निकालकर पढ़ता हूँ।
ReplyDeleteसंजय जी बहुत उम्दा और ताज़ी ग़ज़ल कही ... बधाई
ReplyDeleteबहुत अच्छी ग़ज़ल!
ReplyDeleteअच्छी गजल।
ReplyDeleteपढ़ कर अच्छा लगा...
ReplyDeletenice
ReplyDeletewaah...waah...
ReplyDeleteमोहरा, अफवाहें फैला कर
ReplyDeleteबात करे क्या आँख मिला कर
औरत को माँ-बहिन कहेगा
लेकिन, थोड़ा आँख दबाकर
पर्वत को राई कर देगा
अपने तिल का ताड़ बना कर
छोटी बहर में बहुत अच्छी गज़लें
दोनो बहुत बढिया रचनाएं हैं।
ReplyDeleteदोनों गजलें उम्दा है. बधाई.
ReplyDeleteaccha likha hai sanjay ji
ReplyDeleteaap hamare portal ke liye bhi kuch likhiye....www.aajkikhabar.com
regards
chandrasen
(chandrasen verma via email)
Lajawab ... dono bahut hi anupam gazlen hain ....
ReplyDeletevaah kya baat hai ,,,,jab bhi aap kahte ho -kahte ho dil kholkar , nazrana yee aapka - bole sab se dol kar,,,,, kamna mumbai
ReplyDeletekamaal ka likha hai aapne dhero shubhkaamna !
ReplyDeleteऔरत को माँ-बहिन कहेगा
ReplyDeleteलेकिन, थोड़ा आँख दबाकर
मैं इक ज़िन्दा ताजमहल हूँ
आँखों में दिल लाओ बाबा
दोनों ही ग़ज़ल और इसके सभी शेर कमाल के लिक्खे हैं आपने....पर ये दोनों शेर ...ओह्ह्ह !!!
उम्दा गज़ले,बधाई
ReplyDeleteउम्दा रचनाओं के लिए संजय ग्रोवर जी को बधाई.
ReplyDeletedono rachna behad umda, daad kubool karen.
ReplyDeleteआपकी दोनों रचनाएँ अच्छी लगीं। ब्लॉगर पर टिप्पणी करते समय कुछ एरर मेसेज आया, इसलिए मेल पर टिप्पणी दे रहा हूँ। मेरी बधाई एवं शुभकामनाएँ स्वीकार करें।
ReplyDelete-भूपेन्द्र
(via email)
आग दूर तक फ़ैलानी है
ReplyDeleteदिल को और जलाओ बाबा
उपर वाला थक कर सोया
ज़ोर से मत चिल्लाओ बाबा
bahut hi khoobsurat gajal...
आदरणीय संजय जी की दोनों ही ग़ज़लें उम्दा और यथार्थ बयान करती हुई. इतनी उम्दा ग़ज़लों को लिए दिल से आभार स्वीकार कीजियेगा..बधाई !!
ReplyDeleteबहुत अच्छी लगीं दोनों ही गज़लें ...खासकर ये शेर--
ReplyDeleteऔरत को माँ-बहिन कहेगा
लेकिन, थोड़ा आँख दबाकर...
प्रभावपूर्ण गज़ल, धन्यवाद संजय जी.
ReplyDeleteसच माफ़िक ना आता हो तो
ReplyDeleteअफ़वाहें फैलाओ बाबा
behtrin gazal sir........shukriya in gazlon ke liye aapka........
मैं इक ज़िन्दा ताजमहल हूँ
ReplyDeleteआँखों में दिल लाओ बाबा
आग दूर तक फ़ैलानी है
दिल को और जलाओ बाबा
बहुत ख़ूब
क्या कहने,उमदा अश’आर हैं
दाद हाज़िर है क़ुबूल फ़रमाएँ
बेहतरीन लाजवाब!
ReplyDeleteDhanywaad sanjay ji
ReplyDeleteaapki gajle bhi pasand aayi
ashok
asshok jamnani
VIA EMAIL
संजय जी,
ReplyDeleteदोनों रचनाएँ यथार्थ को अभिव्यक्त करती हैं। सुन्दर हैं।
शकुन्तला बहादुर
Shakuntala Bahadur
VIA EMAIL
अरे साहब ! इतने प्यारे ग़ज़लगो हैं आप , नहीं जानता था । किसी एक शे'र को कोट् नहीं करूंगा , तमाम अश्आर दाद के मुस्तहक़ हैं ।
ReplyDeleteआइंदा भी अच्छी ग़ज़लें पढ़ने , सुख़नवरी की प्यास बुझाने की हसरत में आते रहना पड़ेगा आपके यहां । क़लम की जीनत सलामत रहे ।
मौका मिले तो शस्वरं पर भी तशरीफ़ फ़रमाएं , अभी बह्रे हज़ज में दो ग़ज़लें मुहब्बत के नाम लगा रखी हैं , जिनमें से एक मेरी मादरी ज़ुबान राजस्थानी में है ।
- राजेन्द्र स्वर्णकार
शस्वरं